ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत शालीमार गार्डन पुलिस का नशा तस्कर पर शिकंजा 796 ग्राम अवैध गांजा बरामद, 500 रुपये नकद के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत शालीमार गार्डन पुलिस का नशा तस्कर पर शिकंजा 796 ग्राम अवैध गांजा बरामद, 500 रुपये नकद के साथ आरोपी गिरफ्तार

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के आदेश अनुसार चलाएं गए ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सूचना के आधार पर गांजा की अवैध तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 719 ग्राम अवैध गांजा तथा 11 पुड़िया अवैध गांजा, जिनका वजन 77 ग्राम है—कुल 796 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के पास से 500 रुपये नकद भी बरामद किए गए।

दिल्ली से लाकर बॉर्डर क्षेत्र में करता था बिक्री

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा दिल्ली से चोरी-छिपे लाकर दिल्ली- गाजियाबाद बॉर्डर के आसपास के क्षेत्र में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था, जिससे उसे आर्थिक लाभ मिलता था।

आरोपी की पहचान गिरफ्तार आरोपी की पहचान यूनुस खान पुत्र असगर अली, निवासी डी-113, न्यू सीमापुरी, जीटीबी ब्लॉक, थाना सीमापुरी, दिल्ली, उम्र करीब 43 वर्ष के रूप में बताई गई है। पुलिस के अनुसार उसे वजीराबाद रोड ग्रीन बेल्ट के पास से गिरफ्तार किया गया।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना शालीमार गार्डन में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

बरामदगी: 796 ग्राम अवैध गांजा और 500 रुपये नकद।
कार्रवाई करने वाली टीम: थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal