हत्या के मामले में वांछित बाल अपचारी हिरासत में, निशानदेही पर चाकू बरामद

हत्या के मामले में वांछित बाल अपचारी हिरासत में, निशानदेही पर चाकू बरामद

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में,साहिबाबाद पुलिस की कार्रवाई: 28 अगस्त 2026 को शहीद नगर क्षेत्र में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या के मामले में थाना साहिबा बाद पुलिस टीम ने एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।

घटना का विवरण: शिकायत के मुताबिक मृतक को शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास ले जाकर कुछ युवकों ने मोटरसाइकिल रोकी और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान सीने में चाकू घोंप दिया गया।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया।

पूछताछ में खुलासा: पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए बाल अपचारी ने बताया कि कुछ दिन पहले कबूतर को लेकर हुए विवाद के बाद मृतक से उसका झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मृतक को खत्म करने की योजना बनाई। 27 अगस्त को साथियों ने उसे योजना में शामिल किया और अगले दिन शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास हमला किया गया।

थाना साहिबाबाद पुलिस द्वारा पूछताछ के अनुसार, मारपीट के दौरान साथियों के कहने पर बाल अपचारी ने चाकू से वार किया और सभी आरोपी मौके से अलग-अलग भाग गए।

थाना साहिबाबाद

बरामदगी: घटना में प्रयुक्त 01 चाकू बरामद। बाल अपचारी के विरुद्ध हत्या का एक अभियोग थाना साहिबाबाद में दर्ज बताया गया है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal