जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने छात्राओं से बंधवाई राखी, उपहार किए भेंट

जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने छात्राओं से बंधवाई राखी, उपहार किए भेंट

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद।दिनांक 27 अगस्त 2026 जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ को उनके कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में सरस्वती शिशु मंदिर, नेहरू नगर तथा भागीरथी सेवा संस्थान द्वारा संचालित भागीरथी स्पेशल स्कूल की छात्राओं ने राखी बांधी। छात्राओं ने जिलाधिकारी की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने छात्राओं के स्नेह और आत्मीयता के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

उन्होंने सभी छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।जिलाधिकारी ने इस अवसर पर छात्राओं को उपहार भी भेंट किए तथा उनके साथ आत्मीय संवाद किया। रक्षाबंधन के अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम आपसी स्नेह, सम्मान और सामाजिक समरसता की भावना को और अधिक मजबूत करने वाला रहा। छात्राओं ने जिलाधिकारी के साथ आत्मीयता से पर्व की खुशियां साझा कीं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal