इनफिनिटी इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन पर भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा का लिया संकल्प
संवाददाता आयुष मिश्र करछना प्रयागराज। कोहड़ार घाट स्थित इनफिनिटी इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने छात्रों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर भाई-बहन के स्नेह एवं विश्वास को मजबूत करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर छात्रों ने भी अपनी बहनों के प्रति प्रेम, सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लेते हुए उनका आशीर्वाद लिया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम से विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

विद्यालय के प्रबंधक धीरज सिंह ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने के साथ-साथ आपसी सौहार्द की भावना को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रंजीता दयाल सहित रंजय, सचिन, यथार्थ, विकल्प, अनामिका, अनीता, नंदनी, सौम्या, प्रियंका, आकांक्षा, वेदिका, नीलम, वैशाली, पुष्पा, अंशुल और रुचि समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।











