ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, अमन-भाईचारे का दिया संदेश
संवाददाता — सदानंद द्विवेदी सगरा। ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर क्षेत्र में मुस्लिम समाज के लोगों ने जश्न-ए-मिलादुन्नबी मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस में शामिल होकर पैगंबर हजरत मोहम्मद की पैदाइश की खुशी का इजहार किया।
जुलूस में शामिल लोगों का जगह-जगह स्वागत किया गया। युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस अवसर पर लोगों ने आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द का संदेश दिया तथा सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
जुलूस के दौरान लोगों द्वारा एक-दूसरे का स्वागत एवं सम्मान करते हुए कार्यक्रम में ईद-ए-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी गई।











