आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए, इंदौर के बाजारों में जबरदस्त रौनक दिखाई दी।
श्री खजराना गणेश को अर्पित होगी दुनिया की सबसे बड़ी सनातनी राखी। संवाददाता:- संतोष यादव। इंदौर। इस वर्ष 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा, शहर भर में त्योहारों की तैयारियां अंतिम दौर में है। इस बार बाजार में सामान्य धागे वाली राखियो के अलावा ब्रेसलेट स्टाइल, चांदी चंदन, स्टोन और बच्चों के लिए स्पाइडर-मैन एवं लड्डू गोपाल क्रेज राखियो की भारी मांगे हैं। इसी के चलते 24 साल पुरानी परंपरा इंदौर के पालरेचा परिवार द्वारा इस वर्ष भी भगवान खजराना गणेश के लिए 40×40 इंच, यानी की साढ़े तीन फिट की विशाल राखी तैयार कि गई है। जो विधि विधान के साथ रक्षाबंधन पर अर्पित की जाएगी।











