PRV-8877 के पुलिसकर्मियों ने समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई घायलों की जान

PRV-8877 के पुलिसकर्मियों ने समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई घायलों की जान

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़ में पुलिस की त्वरित कार्यवाही और मानवीय संवेदनशीलता का सराहनीय उदाहरण सामने आया। 18 अगस्त 2026 को इवेंट संख्या 09103 की सूचना पर PRV-8877 पर तैनात कमाण्डर जनार्दन यादव, हेड कांस्टेबल अर्जुन कुमार मौर्य और कांस्टेबल गोविन्द कुशवाहा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

गोली लगने एवं विवाद के दौरान घायल हुए दोनों व्यक्तियों को पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। समय पर चिकित्सकीय सहायता मिलने से घायलों को उपचार उपलब्ध हो सका।

पुलिसकर्मियों की तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनशीलता को देखते हुए PRV-8877 को PRV OF THE DAY के रूप में चयनित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर ने कमाण्डर जनार्दन यादव, हेड कांस्टेबल अर्जुन कुमार मौर्य एवं कांस्टेबल गोविन्द कुशवाहा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रतापगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर सुरक्षा के साथ मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें