रक्षाबंधन पर मिशन शक्ति को मिला नया संबल, महिला पुलिसकर्मियों को मिलीं 10 स्कूटियां

रक्षाबंधन पर मिशन शक्ति को मिला नया संबल, महिला पुलिसकर्मियों को मिलीं 10 स्कूटियां

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को और प्रभावी बनाने के लिए प्रतापगढ़ पुलिस ने मिशन शक्ति केंद्रों को 10 स्कूटियां उपलब्ध कराई है

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय की उपस्थिति में CSR के माध्यम से मिशन शक्ति केंद्रों की महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटियां वितरित कीं।

इन स्कूटियों के मिलने से मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों की क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। महिला पुलिसकर्मी स्कूल-कॉलेज, बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित भ्रमण एवं गश्त कर सकेंगी। साथ ही महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े जागरूकता कार्यक्रमों को भी गति मिलेगी।

स्कूटियों का उपयोग महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित शिकायतों पर त्वरित मौके पर पहुंचने, महिला सुरक्षा योजनाओं एवं हेल्पलाइन की जानकारी देने, जनसंवाद स्थापित करने तथा जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने में किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार जनपद के अन्य थानों पर संचालित मिशन शक्ति केंद्रों को भी आवश्यकता के अनुसार शीघ्र स्कूटियां उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे सभी थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़ी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशान्त राज, प्रतिसार निरीक्षक राजीव राय, परिवहन शाखा प्रभारी भगवान दास यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने मिशन शक्ति केंद्रों से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महिला एवं बालिका सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित क्षेत्र भ्रमण, जनसंवाद, जागरूकता कार्यक्रमों और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ स्कूटियों का निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप उपयोग करने पर जोर दिया।

 

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया