जिला कारागार में नवरात्रि की धूम, 304 बंदियों ने रखा व्रत

जिला कारागार में नवरात्रि की धूम, 304 बंदियों ने रखा व्रत

चार मुस्लिम बंदी भी शामिल, जेल परिसर में विधि-विधान से हुई मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

प्रतापगढ़। नवरात्रि पर्व पर जिला कारागार प्रतापगढ़ में आस्था और भक्तिभाव का अनूठा संगम देखने को मिला। जेल में निरुद्ध 304 बंदियों ने नवरात्रि का व्रत रखा, जिनमें 30 महिला और 274 पुरुष बंदी शामिल हैं। खास बात यह रही कि व्रत रखने वालों में चार मुस्लिम बंदी भी शामिल रहे। बंदियों ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी।

जिला कारागार के चिकित्सालय परिसर स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर धार्मिक आयोजन किया गया। व्रत रखने वाले बंदियों को शासन के निर्धारित प्रावधानों के तहत उबले आलू, फल, दूध और चीनी उपलब्ध कराई गई। पूजा-अर्चना में बंदियों के साथ कारागार के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए।

नवरात्रि के आयोजन के दौरान जेल परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। इस अवसर पर जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी, जेलर वीरेंद्र कुमार वर्मा, डिप्टी जेलर लालाराम वर्मा और डिप्टी जेलर कमलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें