लालगोपालगंज पुलिस चौकी प्रांगण में नवरात्रि एवं दशहरे के पर्व को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक
अफवाहों से दूर रहकर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील
संवाददाता रामसुरेशनिर्मल लालगोपालगंज।प्रयागराज जनपद नगर पंचायत लालगोपालगंज अंतर्गत पुलिस चौकी परिसर में तेजतर्रार चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता मे आगामी पर्व नवरात्रि, दुर्गा पूजा और विजयादशमी को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय प्रशासन और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के बीच आपसी समन्वय पर विशेष चर्चा के साथ सुरक्षा मानकों और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए तेजतर्रार पुलिस चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह ने अपने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के दिशा निर्देश से नवदुर्गा पूजन समितियों के आयोजकों/ कमेटी के सदस्यों तथा उपस्थित गणमान्य नागरिकों को अवगत कराया और कहाकि सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें सुगम यातायात नियंत्रण, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई और पूजा पांडालों में सुरक्षा मानकों (अग्निशमन सुरक्षा) के पालन को लेकर गहन चर्चा की गई। शासन-प्रशासन की गाइडलाइंस का सख्ती से अनुपालन किया जाए।
चौकी प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर त्योहारों के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है।किसी भी प्रकार की भ्रामक या असामाजिक अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। यदि कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है या कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है, तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस प्रशासन को दें ताकि समय रहते उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।बैठक में मुख्य रूप से नगर पंचायत लालगोपालगंज के प्रतिनिधि के तौर पर चेयरमैन पति मुख्तार अहमद पूर्व चेयरमैन प्रदीप केशरवानी सभासद अमरेश पासी सभासद अमर बहादुर यादव सभासद कमाल अरसद सभासद जियालाल पाल, अमित गौतम चक मोतीराम से धनश्याम साहू पटना उपरहार से शिवजस निर्मल कासिमपुर झरहा पथ्रावीर से नितेश एवं विवेक चैनीकापुरवा से विमल पटेल मलंग की तकिया से वृजेश यादव पलयें से तुलसीराम पटेल सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं वार्डों से आए तमाम गणमान्य जन उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ अर्जुन गौतम कस्टडी डेथ केस मजिस्ट्रियल जांच के लिए पट्टी कोतवाली पहुंचे SDM लालगंज











