जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावलियों में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम शामिल कराने के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावलियों में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम शामिल कराने के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

छूटे हुए एवं प्रथम बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं के नाम शामिल कराने के लिए प्रत्येक शनिवार और रविवार को लगेंगे विशेष शिविर,बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन, पात्र मतदाताओं के फार्म-6 भरवाकर नाम शामिल कराने की प्रक्रिया में करेंगे सहयोग: जिला निर्वाचन अधिकारी नाइट शेल्टर, मलिन बस्तियों, आश्रयहीन एवं वंचित वर्गों के पात्र नागरिकों के लिए भी आयोजित होंगे विशेष शिविर: श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ गाजियाबाद। जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशानुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंजनी कुमार सिंह की उपस्थिति में निर्वाचक नामावलियों में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम सम्मिलित कराने के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में निर्वाचक नामावलियों में पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने, प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने तथा विशेष अभियान चलाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के उपरांत मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए फार्म-6 के साथ लिया जाने वाला घोषणा पत्र हटा दिया गया है। आयोग के निर्देशानुसार छूटे हुए एवं प्रथम बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं के नाम शामिल कराने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन, छूटे हुए पात्र मतदाताओं के भरवाए जाएंगे फार्म-

बैठक में बताया गया कि आयोग के निर्देशानुसार बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा दिनांक 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक नामावली की तुलना विशेष गहन पुनरीक्षण से पूर्व दिनांक 7 जनवरी 2025 को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक नामावली से की जाएगी। इसके आधार पर ऐसे मतदाताओं को चिह्नित किया जाएगा, जिनके नाम पूर्व की निर्वाचक नामावली में शामिल थे, लेकिन वर्तमान प्रकाशित निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं हैं।चिह्नित मतदाताओं की सूची तैयार कर बीएलओ द्वारा उनके घर जाकर वर्तमान स्थिति का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के दौरान पात्र व्यक्ति पाए जाने पर उनका नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने के लिए फार्म-6 भरवाने में सहायता की जाएगी। तुलनात्मक सूची में संबंधित मतदाताओं की वर्तमान स्थिति तथा फार्म-6 के माध्यम से नाम शामिल कराने के लिए प्राप्त आवेदनों का विवरण भी दर्ज किया जाएगा। यह सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के साथ साझा की जाएगी।जिलाधिकारी ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को निर्देशित किया कि बीएलओ के घर-घर भ्रमण के दौरान छूटे हुए पात्र मतदाताओं एवं प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं के फार्म-6 भरवाना सुनिश्चित किया जाए।*प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को लगेंगे विशेष शिविर, वंचित वर्गों के पात्र नागरिकों पर रहेगा विशेष ध्यान* जिलाधिकारी ने सभी ईआरओ को निर्देश दिए कि निर्वाचक नामावली में पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने के लिए बूथ स्तर पर प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। नाइट शेल्टर, मलिन बस्तियों, आश्रयहीन व्यक्तियों तथा समाज की मुख्यधारा से वंचित नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएं।उन्होंने शिक्षण संस्थानों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने, स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने तथा व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) गतिविधियों के माध्यम से पात्र नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी ईआरओ एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की प्रक्रिया को गति देने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई तथा 1 अक्टूबर की चार अर्हक तिथियां निर्धारित हैं। 1 अक्टूबर 2026 की अर्हक तिथि के आधार पर प्राप्त आवेदनों के निस्तारण के उपरांत पूरक निर्वाचक नामावली 10 अक्टूबर 2026 तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाने की जानकारी भी दी गई।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सुझावों पर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्दे

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित करने के सुझाव दिए गए। इनमें नंदग्राम के एफ ब्लॉक, ई ब्लॉक एवं नई बस्तियों में विशेष शिविर लगाने, गुलजार कॉलोनी स्थित कुष्ठ आश्रम के मतदाताओं की सूची व्यवस्थित करने तथा राजनगर एक्सटेंशन की हाईराइज सोसायटियों में मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के सुझाव शामिल रहे।प्रतिनिधियों ने यह भी सुझाव दिया कि राजनगर एक्सटेंशन की सोसायटियों में बीएलओ एवं बीएलए के एक साथ बैठने के लिए निर्धारित समय तय किया जाए, जिससे पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने में सुविधा मिल सके।जिलाधिकारी ने संबंधित ईआरओ को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ को तत्काल सक्रिय करते हुए घर-घर भ्रमण कराएं तथा छूटे हुए पात्र एवं युवा मतदाताओं के फार्म-6 भरवाना सुनिश्चित करें। प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को विशेष शिविर आयोजित कर पात्र मतदाताओं से आवेदन प्राप्त किए जाएं। उन्होंने सभी ईआरओ को अपने विधानसभा क्षेत्रों के एईआरओ के साथ बैठक कर अभियान को तत्काल प्रारंभ कराने तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी समन्वय बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने आगामी सोमवार, दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 3 बजे सभी ईआरओ एवं एईआरओ की पुनः बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में उन्होंने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी पात्र नागरिकों के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने के अभियान में सहयोग की अपील की।बैठक में राजनीतिक दलों की ओर से श्री ताहिर हुसैन एवं श्री शोभित चौधरी (समाजवादी पार्टी), डॉ. बाबूराम आर्य एवं श्री इसमाइल खाँ (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस), श्री अमित रंजन एवं श्री नगेन्द्र चौहान (भारतीय जनता पार्टी), श्री त्रिफूल सिंह (सीपीआई-एम), श्री नितिन त्यागी एवं श्री वीरेन्द्र यादव (समाजवादी पार्टी) तथा श्री सुमित देशबन्धु (आम आदमी पार्टी) उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त श्री सतीश त्रिपाठी, ईआरओ-56 गाजियाबाद; श्री दीपक सिंघनवाल, ईआरओ-53 लोनी; श्री अजित कुमार सिंह, ईआरओ-55 साहिबाबाद; श्रीमती कोमल पंवार, ईआरओ-57 मोदीनगर; श्री राम शंकर, ईआरओ-54 मुरादनगर; श्री सार्थक चावला, तहसीलदार/एईआरओ-54 मुरादनगर; श्रीमती ज्योत्सना सिंह, तहसीलदार न्यायिक-55 साहिबाबाद; श्रीमती दिव्या त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी, रजापुर; श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह, जिला सूचना अधिकारी, गाजियाबाद सहित कैमरामैन अमित सूर्यवंशी एनसीआर अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें