गाजियाबाद: होटल की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का खुलासा, 10 आरोपी गिरफ्तार 14 मोबाइल, 4,730 रुपये नकद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में,गाजियाबाद, 9 अक्टूबर। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-10 स्थित होटल पैराडाइज की आड़ में कथित रूप से चल रहे अनैतिक देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया है। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम और थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर की रात सूचना मिली थी कि किसान चौक के पास स्थित होटल में भोली-भाली महिलाओं को बहला-फुसलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की और मौके से 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क और पैसों का लेन-देन पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर मोबाइल फोन और व्हाट्सऐप के माध्यम से अज्ञात लोगों से संपर्क करते थे। महिलाओं की तस्वीरें भेजकर ग्राहकों से बातचीत और पैसों का लेन-देन किया जाता था। पुलिस के मुताबिक, महिलाओं को काम और पैसे का लालच देकर इस गतिविधि में शामिल कराया जाता था। 14 मोबाइल और नकदी बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, 4,730 रुपये नकद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। मामले में थाना इंदिरापुरम पर अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3/4/5 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस कार्रवाई को सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम और थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम ने अंजाम दिया।











