थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/निशादेही से चोरी की 03 मोटरसाइकिल, चोरी के 02 लैपटॉप, 01 मोबाइल फोन व 02 अवैध चाकू बरामद।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 08.10.2026 को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से चोरी करने वाले 02 अभियुक्त 1.सुमित पुत्र रामगोपाल 2.जितेन्द्र पुत्र रामगोपाल को मुबारकपुर कट की सर्विस रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से चोरी की 03 मोटरसाइकिल 1-सी.टी. 100 रजि0 नं0 UP16BQ9214 2-स्पलेंडर प्लस रजि0 नं0 DL3SGF1474 3-सी.डी. डिलेक्स रजि0 नं0 DL7SBN2851, चोरी के 02 लैपटॉप, चोरी का 01 मोबाइल फोन व 02 अवैध चाकू बरामद हुए है। चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेडर प्लस रजि नं0 DL3SGF1474 के सम्बन्ध में थाना सूरजपुर पर मु0अ0सं0 570/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि हम दोनो भाई है तथा मिलकर चोरी करते है। हमारे द्वारा दिनांक 22.09.2026 को एक रैपिडो चालक की मोटरसाइकिल, दुर्गा गोलचक्कर के पास से 01 मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया था। इसके उपरांत इनके द्वारा पोर्टर एप के माध्यम से आर्डर डिलीवर करने के लिए दिल्ली से दो लैपटॉप चोरी कर लिये गये थे।अभियुक्तों का विवरण-1.सुमित पुत्र रामगोपाल निवासी वर्तमान पता कस्बा व थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर मूल निवासी ग्राम अंडा, थाना कोंच, जनपद जालौन उम्र करीब 19 वर्ष। 2.जितेन्द्र पुत्र रामगोपाल निवासी वर्तमान पता कस्बा व थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर मूल निवासी ग्राम अंडा, थाना कोंच, जनपद जालौन उम्र करीब 26 वर्ष।पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरण- 1-मु0अ0सं0 570/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर। 2-मु0अ0सं0 571/2026 धारा 317(5) बीएनएस व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर।बरामदगी का विवरण-1-चोरी की 03 मोटरसाइकिल 1-सी.टी. 100 रजि0 नं0 UP16BQ9214 2-स्पलेंडर प्लस रजि0 नं0 DL3SGF1474 3-सी.डी. डिलेक्स रजि0 नं0 DL7SBN2851 ,2-02 अवैध चाकू 3-चोरी का 01 मोबाइल फोन 4-चोरी के 02 लैपटॉप पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर












