प्रतापगढ़ में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 40.64 ग्राम अवैध MD ड्रग्स बरामद
फतनपुर पुलिस और स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई, अंतरजनपदीय गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फतनपुर पुलिस एवं स्पेशल टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 40.64 ग्राम अवैध एमडी (मेथामफेटामाइन) ड्रग्स बरामद करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना फतनपुर पुलिस और स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए यह बरामदगी की।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मचा है।











