प्रतापगढ़: स्कार्पियो की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, हुलासगढ़ बाजार में हादसा

स्कार्पियो की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, हुलासगढ़ बाजार में हादसा

प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के हुलासगढ़ बाजार में बुधवार को अभी-अभी सड़क हादसे में एक ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक को स्कार्पियो ने टक्कर मार दी।

सूत्रों के अनुसार, हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक किशुनी दीवान का पुरवा निवासी बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के कारणों और वाहन चालक के संबंध में पुलिस की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

खबर अपडेट की जा रही है

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें