श्री जियाउद्दीन अहमद, सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम द्वारा थाना नंदग्राम पुलिस टीम के साथ राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में पैदल गश्त की गई
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर



गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 06.10.2026 को श्री जियाउद्दीन अहमद, सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम द्वारा थाना नंदग्राम पुलिस टीम के साथ राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। इस दौरान सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटवाते हुए संबंधित को धारा 152 के नोटिस दिए गए। साथ ही आगामी दशहरा एवं रामलीला के दृष्टिगत रामलीला मैदान का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।











