आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी
संवाददाता सदानंद द्विवेदी लखनऊ/प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि रामपुरखास की विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी हाईकमान नए चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी में है। वरिष्ठ विधायक और पार्टी की कद्दावर नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ का नाम इस दौड़ में सबसे आगे बताया जा रहा है।
रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र से लगातार विधायक रहीं आराधना मिश्रा ‘मोना’ की पार्टी संगठन में भी मजबूत पकड़ मानी जाती है। हालांकि, इस संबंध में कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ सई नदी पर सेतु निर्माण की मांग, क्षेत्रवासियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन












