विश्वकर्मा पूजा उत्सव पर अहम बैठक हुई संपन्न, प्रतिभा सम्मान समारोह का होगा आयोजन, राजकुमार विश्वकर्मा। 

विश्वकर्मा पूजा उत्सव पर अहम बैठक हुई संपन्न, प्रतिभा सम्मान समारोह का होगा आयोजन, राजकुमार विश्वकर्मा।

 

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा

 

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में आज 8 सितंबर दिन मंगलवार को प्रदेश के प्रसिद्ध भव्य विश्वकर्मा मंदिर मानिकपुर कुंडा मे 17 सितंबर भगवान विश्वकर्मा पूजन उत्सव को लेकर एक अहम बैठक हुई।जिसमें समाज के बहुत सारे सम्मानित साथियों ने भाग लिया और भगवान विश्वकर्मा पूजन उत्सव को धूमधाम से मनाने के साथ-साथ विश्वकर्मा समाज ( लोहार,बढई,सोनार, शिल्पकार और मूर्तिकार) के जो भी बच्चे हैं हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 80% के ऊपर अंक प्राप्त कर अपने माता पिता के साथ साथ समाज का सम्मान बढ़ाया है ऐसी सभी होनहार छात्र -छात्राओ का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर सभी को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। उक्त बैठक में संबोधित करते हुए मंदिर उपाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा जी ने सभी सम्मानित पदाधिकारियो से निवेदन किया कि आप सब के सहयोग से ही इस आयोजन को ऐतिहासिक आयोजन बनाया जा सकता है इसलिए आप सभी पदाधिकारी अपने जिम्मेदारियो का निर्वाहन करते हुए अपना योगदान दें और भगवान विश्वकर्मा के इस पूजन उत्सव को सफल बनाएं और प्रतिभावो का सम्मान इस मंच पर इसलिए किया जाता है ताकि हमारे समाज के बच्चो का मनोबल बढे और वह क्षेत्र मे आगे निकलकर समाज का नाम रोशन करे। इसके अलावा इस अवसर पर मंदिर संरक्षक श्री श्याम लाल विश्वकर्मा अध्यक्ष श्री राम लखन विश्वकर्मा सचिव व मंदिर पुरोहित आचार्य श्री जगदेव प्रसाद विश्वकर्मा सलाहकार श्री श्यामलाल विश्वकर्मा

,रामकुमार विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा मनोज कुमार विश्वकर्मा, बबलू विश्वकर्मा,इंद्राज विश्वकर्मा,अरविंद विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा,कमलेश विश्वकर्मा,भृगु कुमार विश्वकर्मा रामराज विश्वकर्मा शिवलाल विश्वकर्मा उमेश कुमार विश्वकर्मा राम लखन विश्वकर्मा छबिलाल विश्वकर्मा बिन्देश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा प्रसाद विश्वकर्मा पप्पू विश्वकर्मा राजू विश्वकर्मा इत्यादि बंधु उपस्थित रहें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें