एटा में बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

एटा में बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

चार चोरी की बाइक बरामद, एक आरोपी से तमंचा-कारतूस और दूसरे के पास से चाकू मिला

संवाददाता मुकेश कुमार

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निर्देशन में कोतवाली नगर पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली नगर पुलिस, SWAT और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, टीम ने शिवसिंहपुर तिराहे के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को उस समय पकड़ा, जब वे सहावर रोड की ओर जा रहे थे। तलाशी के दौरान गिरफ्तार आरोपी मुजीम हुसैन के कब्जे से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जबकि दूसरे आरोपी रिंकू के पास से अवैध चाकू मिला।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद बाइकों में स्प्लेंडर, HF Deluxe और Passion Pro सहित अन्य बाइक शामिल हैं। जांच में सामने आया कि ये मोटरसाइकिलें जिला अस्पताल और रेस्टोरेंट के बाहर से चोरी की गई थीं।
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में इसे अहम सफलता बताया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें