जनपद में आज 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न

जनपद में आज 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्धनगर, 01 नवंबर 2026 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 (PET) के अंतर्गत आज दिनांक 01 नवंबर 2026 को जनपद गौतमबुद्धनगर के 32 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित रही

परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी तथा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर विशेष ध्यान दिया गया।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि प्रथम पाली में जनपद के 32 परीक्षा केंद्रों पर कुल 14424 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 9892 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 4532 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार, द्वितीय पाली में कुल 14424 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 9948 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया तथा 4476 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के सफल आयोजन के लिए नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों पर सतत निगरानी रखी गई। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत चेकिंग के दौरान 03 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की 860 पुडियां सहित कुल 969 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत करीब 01 करोड रूपये) स्मैक बिक्री के कुल 174990/- रूपये नगद, 03 अंगूठी पीली धातु, 04 मोबाइल भिन्न-भिन्न कम्पनी के बरामद ।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) श्री अजय कुमार द्वारा आज दिनांक 01 नवंबर 2026 को पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-108, नोएडा में दीप प्रज्वलित कर ‘यातायात माह – 2026’ का शुभारंभ किया गया तथा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गो-आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के दृष्टिगत गो-आश्रय स्थलों पर साफ-सफाई एवं विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal