राजपूत धर्मशाला में हुई जिसकी अध्यक्षता सर्व पूर्वांचल संघ के जिला अध्यक्ष उमाशंकर राय व समाजसेवी डॉक्टर प्रेम सागर शर्मा ने की।
जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।
आज सर्वजातीय पंचायत की एक बैठक राजपूत धर्मशाला में हुई जिसकी अध्यक्षता सर्व पूर्वांचल संघ के जिला अध्यक्ष उमाशंकर राय व समाजसेवी डॉक्टर प्रेम सागर शर्मा ने की इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए पंचायत के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री के प्रधान सचिव रहे सतपाल राणा ने कहा है कि सर्वजातीय पंचायत शहर का एक 40 साल पुराना संगठन है इस संगठन के माध्यम से शहर और पानीपत ग्रामीण में लगभग नौ चुनाव लड़े गए इस संस्था के संस्थापक पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर स्वर्गीय श्री ओम प्रकाश जैन थे, इसी संस्था को आगे बढ़ाते हुए आज सर्वजातीय पंचायत की मीटिंग आयोजित की गई राणा ने कहा है कि यह मीटिंग 20029 के चुनाव को लेकर की गई है, सर्वजातीय पंचायत की तरफ से एक समाज सेवी व्यक्ति को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा इनमें मुख्य रूप से ओम प्रकाश जैन के परिवार को प्राथमिकता के आधार पर अतुल जैन और उनकी धर्मपत्नी ऋचा जैन के नाम पर विचार किया गया और उसके बाद पूर्वांचल संघ के जिला अध्यक्ष उमाशंकर राय और क्रांतिकारी नेता अनिल पांडे व 40 साल से पानीपत के राजनीति में सक्रिय रहे और विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों में काम करते आ रहे सतपाल राणा का नाम कार्यकर्ताओं द्वारा ने सुझाव दिए गए, इस अवसर पर राणा ने कहा है कि पानीपत ग्रामीण हल्के में बदलाव की लहर चल रही है और जनता मंत्री महिपाल ढांडा के कार्य से खुश नहीं है और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से त्रस्त है सभी मंत्री विधायक और मेंबर पार्लियामेंट प्रॉपर्टी डीलिंग के कार्य में लगे हुए हैं जनता का कोई कार्य नहीं हो रहा है राणा ने कहा है कि अब की बार ग्रामीण हल्के में बदलाव जरूर होगा और एक घमंडी मंत्री को इस बार जनता बाहर का रास्ता दिखायेगी, इस अवसर पर सर्व पूर्वांचल संघ के प्रधान उमाशंकर राय ने कहा है कि सर्वजातीय पंचायत जो भी फैसला लेगी वह फैसला मेरे को मान्य होगा मैं कोई चुनाव लड़ने के लिए राजनीति में नहीं आया मैं समाज सेवा करता हूं और करता रहूंगा राय ने कहा है कि ग्रामीण हल्के में पूर्वांचल समाज की एक लाख वोट हैं जो कि हलके की दिशा और दशा को बदल सकती है इस बार जनता बदलाव के मुड में है और वह अवश्य होगा इस अवसर पर पंडित भगवत शर्मा, दीपक कबीरपंथी, मनोज सिंह, राजू श्रीवास्तव, बलदेव अरोड़ा हनुमान, डॉक्टर प्रेम सागर शर्मा, रविंद्र शर्मा, सुमित हरि नगर, बलविंदर जोगी, नरेश मेहता, अशोक कबीरपंथी, रमेश चौहान, तिलक राज ठकराल, अनिल गोयल, संजय मित्तल, राजीव कंसल देवेंद्र बंसल, अशोक मजोका महाराणा, दयानंद राठी ,रामजुआरी कश्यप, सुरेंद्र बैरागी, जसवीर राणा, कुलदीप राणा, धर्मवीर रावल, डॉक्टर ओमपाल पंवार, सुरेंद्र गुर्जर, तेजराम शर्मा, रामलाल फोरमैन भाटिया, एडवोकेट नितिन गर्ग, एडवोकेट सियाराम शर्मा, मनोज जोगी, बबलू कश्यप, करण शर्मा, बलराम कौशिक, दीपक बरेजा सोहनलाल वर्मा, शमशेर राणा, हर नारायण शर्मा कबड़ी, राजपाल सैनी, नफे सिंह आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे,।












