प्रतापगढ़ भूत-प्रेत और दीवार में कील लगाने को लेकर विवाद, चाकू से हमला; पिता-पुत्र घायल
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। कोहड़ौर कस्बे में भूत-प्रेत और दीवार में कील गाड़ने व उखाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष ने चाकू से हमला कर पिता-पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
हमले में अहमद अली (50) और उनके पुत्र अली हसन (27) घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी कोहड़ौर में भर्ती कराया।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।











