एटा: पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए, अपात्र नाम शामिल न हो, बीएलओ पूरी सजगता से करें पुनरीक्षण कार्य, मंडलायुक्त

एटा: पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए, अपात्र नाम शामिल न हो, बीएलओ पूरी सजगता से करें पुनरीक्षण कार्य, मंडलायुक्त

संवाददाता योगेंद्र सिंह

एटा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल एवं रोल प्रेक्षक ओ.पी. आर्य ने जनपद एटा के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 105 मारहरा के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों, गणना प्रपत्रों के संकलन एवं जमा कराने की स्थिति तथा मतदाता सूची के सत्यापन की प्रगति का जायजा लिया।मंडलायुक्त ने सर्वप्रथम प्राथमिक विद्यालय गिरौरा स्थित बूथ संख्या 304, 305 एवं 306 का निरीक्षण किया। यहां उपस्थित बीएलओ सहदेव सिंह, कृतिका एवं नीरज प्रतिहार से अब तक प्राप्त एवं जमा कराए गए फॉर्म 6, 7 एवं 8 प्रपत्रों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाताओं के नाम, आयु, लिंग एवं अन्य विवरणों का सावधानीपूर्वक मिलान किया जाए। मृतक, स्थानांतरित एवं अन्यत्र शिफ्ट हो चुके मतदाताओं का सही सत्यापन करते हुए संबंधित प्रविष्टियां नियमानुसार अपडेट की जाएं। विशेष रूप से कठिन एवं संदिग्ध नामों का शत-प्रतिशत सत्यापन किया जाए तथा पिता-पुत्र की आयु के बीच असामान्य अंतर वाले मामलों की भी जांच कर मतदाता सूची में आवश्यक शुद्धता सुनिश्चित की जाए। इसके उपरांत मंडलायुक्त ने ग्राम सभा असरौली उच्च प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 271, 272, 273 एवं 274 का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि सभी प्राप्त प्रपत्र समय से जमा कराएं तथा स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के संबंध में सही स्थिति अंकित करें। 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं का सत्यापन भी अनिवार्य रूप से किया जाए। बूथों पर उपस्थित अधिकारी प्राप्त प्रपत्रों का रजिस्टर में नियमित अंकन करें तथा प्रत्येक कार्य का अभिलेखीकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुनरीक्षण कार्य में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए और अपात्र नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं होना चाहिए। मंडलायुक्त ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करना निर्वाचन अधिकारियों एवं बीएलओ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी तथा सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से बूथों का निरीक्षण एवं कार्यों की समीक्षा की जाए। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बीएलओ को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मंडलायुक्त ने संवाद स्थापित किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि उनके द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं को जोड़ने के अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। विशेष रूप से 18-19 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवा, जो 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, उनका नाम 04 जनवरी 2027 को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से सम्मिलित कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने मंडलायुक्त को आश्वस्त किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। पुनरीक्षण कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

और पढ़ें

माननीय मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने गाजियाबाद में की मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक,3 दिसंबर विश्व दिव्यांगता दिवस पर सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

माननीय मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने गाजियाबाद में की मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक,3 दिसंबर विश्व दिव्यांगता दिवस पर सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश

संविधान दिवस के अवसर पर आज पुलिस मुख्यालय, कमिश्नरेट गाजियाबाद में श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा, गा०बाद समस्त पुलिस को संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा एवं संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण एवं पालन की शपथ दिलाई गई