यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, जे. रविन्द्र गौड़ बने गौतमबुद्धनगर के पुलिस कमिश्नर, लक्ष्मी सिंह को मिली गाजियाबाद की कमान

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, जे. रविन्द्र गौड़ बने गौतमबुद्धनगर के पुलिस कमिश्नर, लक्ष्मी सिंह को मिली गाजियाबाद की कमान

पवन सूर्यवंशी, ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद/नोएडा। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के पुलिस कमिश्नरों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविन्द्र गौड़ का स्थानांतरण गौतमबुद्धनगर कर दिया गया है, जबकि गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

इस बदलाव के बाद अब जे. रविन्द्र गौड़ गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी संभालेंगे, वहीं लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद की कानून-व्यवस्था की कमान संभालेंगी।

गौरतलब है कि लक्ष्मी सिंह को करीब चार साल बाद पड़ोसी जिले गाजियाबाद में नई तैनाती मिली है। दोनों ही महत्वपूर्ण पुलिस कमिश्नरेट में हुए इस बदलाव को प्रदेश के पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है।

पवन सूर्यवंशी, ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

और पढ़ें

माननीय मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने गाजियाबाद में की मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक,3 दिसंबर विश्व दिव्यांगता दिवस पर सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश

संविधान दिवस के अवसर पर आज पुलिस मुख्यालय, कमिश्नरेट गाजियाबाद में श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा, गा०बाद समस्त पुलिस को संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा एवं संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण एवं पालन की शपथ दिलाई गई

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal