प्रतापगढ़ में एसपी दीपक भूकर का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 49 उपनिरीक्षकों और महिला दरोगाओं के तबादले

प्रतापगढ़ में एसपी दीपक भूकर का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 49 उपनिरीक्षकों और महिला दरोगाओं के तबादले

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शुक्रवार को जारी आदेश में 49 उपनिरीक्षकों एवं महिला उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में हुए तबादलों से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार, सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल के तहत लालगंज, लीलापुर, सांगीपुर, उदयपुर, संग्रामगढ़, जेठवारा, कंधई, पट्टी, रानीगंज, कोहड़ौर, मानिकपुर, कुंडा और कोतवाली नगर सहित जिले के कई थानों एवं पुलिस चौकियों में बदलाव किया गया है।

तबादलों के क्रम में लालगंज क्षेत्र से उपनिरीक्षक प्रभात कुमार को कंधई की मंदाह चौकी तथा उपनिरीक्षक नंदलाल को कंधई थाने में भेजा गया है। वहीं, लीलापुर से उपनिरीक्षक सौरभ यादव को कंधई की ताला चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह रानीगंज कैथौला चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार को लीलापुर की सगरा सुंदरपुर चौकी भेजा गया है, जबकि राहुल कुमार को मकंद्रूगंज चौकी से स्थानांतरित कर रानीगंज कैथौला चौकी प्रभारी बनाया गया है। ट्रामा सेंटर चौकी प्रभारी मिथिलेश चौरसिया को पुलिस लाइन भेजा गया है। उनके स्थान पर वरुण सिंह को ट्रामा सेंटर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।

एसपी दीपक भूकर के इस व्यापक फेरबदल को जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। अब नई तैनाती पाने वाले पुलिस अधिकारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण की जिम्मेदारी होगी।

और पढ़ें

माननीय मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने गाजियाबाद में की मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक,3 दिसंबर विश्व दिव्यांगता दिवस पर सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश

संविधान दिवस के अवसर पर आज पुलिस मुख्यालय, कमिश्नरेट गाजियाबाद में श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा, गा०बाद समस्त पुलिस को संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा एवं संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण एवं पालन की शपथ दिलाई गई

थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा अवैध आतिशबाजी अर्द्धनिर्मित पटाखे व इसमें प्रयुक्त होने वाली सामग्री करीब 50 किलोग्राम बारूद (पाइरो कैंडल भरने हेतु), 3400 अर्द्धनिर्मित पाइरो कैंडल, 96 पाइरोफायर गन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal