थाना मधुबन बापूधाम पुलिस टीम द्वारा हर्ष फायरिंग व शस्त्र प्रदर्शन के वीडियो वायरल करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार व कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 देशी पिस्टल 32 बोर मय एक एयरगन बरामद ।

थाना मधुबन बापूधाम पुलिस टीम द्वारा हर्ष फायरिंग व शस्त्र प्रदर्शन के वीडियो वायरल करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार व कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 देशी पिस्टल 32 बोर मय एक एयरगन बरामद ।

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा चलाएं गए ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत,कार्यवाही का विवरणः- दिनांक 16.11.2026 को ग्राम दुहाई में कुँआ पूजन कार्यक्रम के दौरान हर्ष,फायरिंग व शस्त्र प्रदर्शन के वीडियो वायरल होने के सम्बन्ध में थाना मधुबन बापूधाम पर धारा 125 बीएनएस व 27/30 आयुद्ध अधिनियम पंजीकृत किया गया। उक्त के सम्बन्ध में वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु थाना मधुबन बापूधाम पर कई टीमो का गठन किया गया। जिसके क्रम में थाना मधुबन बापूधाम पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति तथा वाहन चैकिंग व गश्त के दौरान मन्नधाम के पास रेलवे फाटक के बराबर में फ्लाई ओवर की तरफ जा रहे रास्ते के पास से 01 अभियुक्त मुकेश कुमार पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी हंस विहार जनपद बुलन्दशहर उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। बरामद पिस्टल के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश कुमार उपरोक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि साहब मैं दिनांक 16.11.2026 को अपने दोस्त विक्रान्त पुत्र संजीव कुमार निवासी खेडी सैदपुर थाना बीबीनगर जिला बु०शहर के साथ विक्रान्त के दोस्त अंकित त्यागी के लडके के कुआ पूजन कार्यक्रम मे आया था। वहाँ पर अकिंत त्यागी के गार्ड करन उर्फ अग्रेज ने अपने एयरगन से फायर किया था तभी मैने भी अपना रुतबा दिखाने के लिए अपनी पिस्टल से फायर कर दिया था।

कुछ समय बाद मुझे पता चला कि इस घटना की विडियो बन गयी है। तो करन उर्फ अग्रेज की एयरगन और अपनी पिस्टल को मै वहाँ से लेकर भाग गया था और मन्नधाम फाटक के पास निर्माणधीन रेलवे पुल के पास बनी झाडियो मे लाल कपडे मे लपेट कर छिपा दिया था। आज मैं फिर रेलवे फाटक के पास कही जाने के लिये खडा था तो आपने मुझे पकड लिया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-मुकेश कुमार पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी हंस विहार जनपद बुलन्दशहर उम्र 38 वर्ष।

गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश उपरोक्त का अपराधिक इतिहास।1. धारा 125 बीएनएस व 3/25/27/30 आयुद्ध अधिनियम थाना मधुबन बापूधाम कमिश्नरेट गाजियाबाद।बरामदगी का विवरणः- 1. घटना में प्रयुक्त 01 देशी पिस्टल 32 बोर मय एक एयरगन बरामद ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-थाना मधुबन बापूधाम पुलिस टीम।

और पढ़ें

माननीय मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने गाजियाबाद में की मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक,3 दिसंबर विश्व दिव्यांगता दिवस पर सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश

संविधान दिवस के अवसर पर आज पुलिस मुख्यालय, कमिश्नरेट गाजियाबाद में श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा, गा०बाद समस्त पुलिस को संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा एवं संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण एवं पालन की शपथ दिलाई गई

थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा अवैध आतिशबाजी अर्द्धनिर्मित पटाखे व इसमें प्रयुक्त होने वाली सामग्री करीब 50 किलोग्राम बारूद (पाइरो कैंडल भरने हेतु), 3400 अर्द्धनिर्मित पाइरो कैंडल, 96 पाइरोफायर गन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal