थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार तथा 02 बाल अपचारी अभिरक्षा में लिये गये, कब्जे से चोरी की टावर मशीन (RRU) बरामद ।

थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार तथा 02 बाल अपचारी अभिरक्षा में लिये गये, कब्जे से चोरी की टावर मशीन (RRU) बरामद ।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर यूपी

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा अपराध एवं अपराधी पर अंकुश लगाने हेतु सख्त कार्रवाई,दिनांक 25.11.2026 को थाना लोनी बॉर्डर पर वादी द्वारा तहरीर दी गई कि अज्ञात चोर द्वारा इण्डस कम्पनी के टावर संगम विहार (संतोष विहार) से टावर मशीन (RRU) को चोरी कर ले जाना जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लोनी बॉर्डर पर तत्काल सुसंगत धारा-303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

तत्पश्चात आज दिनांक 26.11.2026 को थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाला अभियुक्त मनखुश पुत्र उमेश सिंह निवासी मधुबन कॉलोनी लोनी बॉर्डर गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया तथा 02 बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया, कब्जे से चोरी की टावर मशीन (RRU) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा-317 (2) बीएनएस की वृद्धि की गयी। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त व बाल अपचारीगण द्वारा बताया गया कि हम तीनों काफी दिनों से एक दूसरे को जानते हैं। हमने मौका पाकर इस टावर मशीन को टावर से चोरी कर लिया था।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-मनखुश पुत्र उमेश सिंह निवासी मधुबन कॉलोनी लोनी बॉर्डर गाजियाबाद, उम्र 18 वर्ष।

बरामदगी का विवरण -कब्जे से चोरी की टावर मशीन (RRU) बरामद।आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग,उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना लोनी बॉर्डर पर 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी/कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम-थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम

और पढ़ें

माननीय मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने गाजियाबाद में की मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक,3 दिसंबर विश्व दिव्यांगता दिवस पर सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश

संविधान दिवस के अवसर पर आज पुलिस मुख्यालय, कमिश्नरेट गाजियाबाद में श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा, गा०बाद समस्त पुलिस को संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा एवं संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण एवं पालन की शपथ दिलाई गई

थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा अवैध आतिशबाजी अर्द्धनिर्मित पटाखे व इसमें प्रयुक्त होने वाली सामग्री करीब 50 किलोग्राम बारूद (पाइरो कैंडल भरने हेतु), 3400 अर्द्धनिर्मित पाइरो कैंडल, 96 पाइरोफायर गन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal