संविधान दिवस के अवसर पर आज पुलिस मुख्यालय, कमिश्नरेट गाजियाबाद में श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा, गा०बाद समस्त पुलिस को संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा एवं संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण एवं पालन की शपथ दिलाई गई
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर यूपी




संविधान दिवस के अवसर पर आज दिनांक 26.11.2026 को पुलिस मुख्यालय, कमिश्नरेट गाजियाबाद में श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात, अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल, सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय सहित उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा एवं संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण एवं पालन की शपथ दिलाई गई।
दुसरी ओर संविधान के प्रति निष्ठा, राष्ट्र के प्रति समर्पण आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण, कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा अपने कार्यालय (मुरादनगर) में संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प दोहराया।
तिसरी ओर संविधान के प्रति निष्ठा, राष्ट्र के प्रति समर्पण आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन, कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा अपने कार्यालय पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प दोहराया।









