थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा अवैध आतिशबाजी अर्द्धनिर्मित पटाखे व इसमें प्रयुक्त होने वाली सामग्री करीब 50 किलोग्राम बारूद (पाइरो कैंडल भरने हेतु), 3400 अर्द्धनिर्मित पाइरो कैंडल, 96 पाइरोफायर गन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में,दिनांक 25.11.2026 को थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर अवैध आतिशबाजी पटाखों के साथ अभियुक्त फाजिल पुत्र रोजुद्दीन निवासी ग्राम चिरौडी थाना लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 27 वर्ष को थाना क्षेत्र लोनी से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से अवैध आतिशबाजी अर्द्धनिर्मित पटाखे व इसमें प्रयुक्त होने वाली सामग्री करीब 50 किलोग्राम बारूद (पाइरो कैंडल भरने हेतु), 3400 अर्द्धनिर्मित पाइरो कैंडल, 96 पाइरोफायर गन बरामद । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना लोनी पर विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा- 9B (1) (b) के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसने शादी के सीजन में अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से यह अवैध आतिशबाजी का सामान दिल्ली से सस्ते दामों में खरीदा था।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -फाजिल पुत्र रोजुद्दीन निवासी ग्राम चिरौडी थाना लोनी गाजियाबाद, उम्र करीब 27 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण -अवैध आतिशबाजी अर्द्धनिर्मित पटाखे व इसमें प्रयुक्त होने वाली सामग्री करीब 50 किलोग्राम बारूद (पाइरो कैंडल भरने हेतु), 3400 अर्द्धनिर्मित पाइरो कैंडल, 96 पाइरोफायर गन बरामद।आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग -अभियुक्त के विरुद्ध थाना लोनी पर विस्फोटक अधिनियम का 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना लोनी पुलिस टीम ।











