शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण, अब विवाह से इनकार; पीड़िता ने कोतवाली में लगाई न्याय की गुहार
संवाददाता धीरेंद्र कुमार ऊंचाहार / कोतवाली क्षेत्र: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बाबूगंज निवासी एक युवक पर तीन वर्षों तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और अब विवाह से मुकरने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित युवती ने कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायती पत्र देते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे युवती कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि बाबूगंज निवासी युवक लंबे समय से शादी का वादा कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती का आरोप है कि जब उसने विवाह के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी युवक शादी करने से साफ इनकार कर रहा है।
इस मामले में कोतवाल मनबोध तिवारी ने बताया कि पीड़िता का प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है। प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।










