प्रतापगढ़ राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन में निकली ‘रन फॉर यूनिटी’, एसपी दीपक भूकर ने दिखाई हरी झंडी
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक राजीव कुमार राय सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।











