प्रतापगढ़ जिला जेल में 14 महिला बंदियों ने रखा करवा चौथ व्रत, पतियों की पूजा कर गाए मंगलगीत
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। जिला कारागार में करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर 14 महिला बंदियों ने उपवास रखा और कारागार में निरुद्ध अपने पतियों की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने मंगलकारी गीत गाकर पर्व की परंपराओं का निर्वहन किया।
कार्यक्रम के दौरान जेल परिसर का माहौल धार्मिक एवं सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया। महिला बंदियों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी, जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा, डिप्टी जेलर लालाराम वर्मा, कमलेश कुमार, शारदा देवी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।











