कुंडा की बेंती कोठी में धूमधाम से मनाया गया राजा भैया का 57वां जन्मदिन, हजारों समर्थकों ने दी बधाई

कुंडा की बेंती कोठी में धूमधाम से मनाया गया राजा भैया का 57वां जन्मदिन, हजारों समर्थकों ने दी बधाई

संवाददाता अखिल तिवारी कुंडा, प्रतापगढ़। कुंडा विधायक एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का 57वां जन्मदिन शनिवार को बेंती कोठी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में समर्थक, शुभचिंतक और पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन समारोह के दौरान बेंती कोठी में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। राजा भैया ने हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस खास अवसर पर डिजिटल टीम के सदस्यों ने छत्रपति शिवाजी महाराज का चित्र भेंटकर राजा भैया को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल भैया, विधायक विनोद सरोज समेत कई जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें