सोनपुर भाभर में AIMIM नेताओं का जनसंपर्क, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों से की चर्चा

सोनपुर भाभर में AIMIM नेताओं का जनसंपर्क, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों से की चर्चा

संवाददाता अब्दुल मजीद बलरामपुर। जनपद के सोनपुर भाभर क्षेत्र में AIMIM नेताओं ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान गैसड़ी विधानसभा अध्यक्ष फतेह बहादुर खान और गैसड़ी विधानसभा से पार्टी के संभावित प्रत्याशी हकीकुल्लाह उर्फ लाला खान ने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की।

जनसंपर्क के दौरान दोनों नेताओं ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, क्षेत्रीय जरूरतों और विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी लोगों के साथ चर्चा की गई।

इस दौरान नेताओं ने क्षेत्र के लोगों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी बातों को सुना। वहीं, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर AIMIM की ओर से क्षेत्र में जनसंपर्क गतिविधियां शुरू होने से स्थानीय राजनीतिक हलचल भी चर्चा में है।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें