एटा-कासगंज नई रेल लाइन परियोजना: 9 किसानों को मिले 96.36 लाख रुपये

एटा-कासगंज नई रेल लाइन परियोजना: 9 किसानों को मिले 96.36 लाख रुपये

 संवाददाता योगेन्द्र सिंह  एटा। एटा-कासगंज विशेष नई रेल लाइन परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को प्रतिकर धनराशि वितरित की गई। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने शुक्रवार को नौ किसानों को कुल 96 लाख 36 हजार 922 रुपये की प्रतिकर धनराशि प्रदान की। यह धनराशि आरटीजीएस/एनईएफटी के माध्यम से सीधे संबंधित किसानों के बैंक खातों में अंतरित की गई।

प्रतिकर धनराशि प्राप्त करने वाले किसानों में ग्राम नगला श्याम के तेज सिंह, किशोरी लाल एवं राजकुमारी, ग्राम मुहम्मदपुर के राजेन्द्र कुमार एवं वाचिस्पति, ग्राम नगला किसिया के प्रफुल्ला चौहान एवं विक्रम डी. चौहान तथा ग्राम न्योराई के भगवान देवी एवं विजय पाल सिंह शामिल हैं।

इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रतिकर वितरण की प्रक्रिया शासन की निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को उनकी अर्जित भूमि का उचित प्रतिकर समय से उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अजय नारायण सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें