मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ, अनु वत्स ने बढ़ाया बच्चों का हौसला

मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ, अनु वत्स ने बढ़ाया बच्चों का हौसला

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।

पानीपत, 26 नवम्बर। बाल भवन में वीरवार को मंडल स्तरीय बाल प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ की धर्मपत्नी अनु वत्स ने शिरकत की। उन्होंने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और प्रतियोगिताओं में भाग लेने पहुंचे बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने अपनी कला, रचनात्मकता और हुनर के दम पर मंच पर शानदार प्रस्तुतियां दीं।मुख्य अतिथि अनु वत्स ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि बच्चों का मंच पर आना ही अपने आप में काबिले तारीफ है। जीवन में ऐसे मंच बहुत कुछ सिखाते हैं। यहां बच्चों को मिलने वाला अनुभव उनके भविष्य में भी काम आएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी प्रतिभा पर विश्वास रखना चाहिए, क्योंकि मेहनत और लगन से दिखाई गई प्रतिभा कभी व्यर्थ नहीं जाती। हर बच्चे के अंदर कोई न कोई खास हुनर होता है, जरूरत सिर्फ उसे पहचानने और निखारने की है। उन्होंने बच्चों को इसी तरह पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।

जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने कहा कि इस वर्ष बच्चों ने अपनी प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन किया है। बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर साबित हो रहा है कि उन्होंने मंच का सही उपयोग किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं। इससे बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और उनके अंदर छिपी प्रतिभा को सामने आने का मौका मिलता है।

और पढ़ें

संविधान दिवस के पावन अवसर पर वीरवार को जिला परिषद कार्यालय, पानीपत में जिला परिषद चेयरपर्सन एवं जिला उपाध्यक्ष भाजपा ज्योति शर्मा ने समस्त कार्यालय स्टॉफ के साथ भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal