श्रमिकों के साथ अन्याय और शोषण बर्दाश्त नहीं, औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी शिकायतें समाधान शिविर में लेकर आएं श्रमिक: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ।

श्रमिकों के साथ अन्याय और शोषण बर्दाश्त नहीं, औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी शिकायतें समाधान शिविर में लेकर आएं श्रमिक: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा

पानीपत, 26 नवंबर। हरियाणा सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम जनता समाधान शिविर में वीरवार को जिला सचिवालय में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने आमजन की समस्याएं सुनीं। सुबह 10 बजे आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। उपायुक्त ने शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि जनता समाधान शिविर आम नागरिकों को अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखने और उनका समाधान करवाने का सीधा माध्यम है। विशेष रूप से औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को यदि किसी प्रकार के अन्याय, शोषण या उनके अधिकारों से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वे बिना किसी संकोच के समाधान शिविर में अपनी शिकायत लेकर आएं। प्रशासन उनकी शिकायत को गंभीरता से सुनेगा और संबंधित विभाग के माध्यम से उचित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
उपायुक्त डॉ हरीश ने कहा कि किसी भी श्रमिक के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का समाधान करवाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिकायतों को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखें, बल्कि मौके पर तथ्यों की जांच कर शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत प्रदान करें। सीईओ जिला परिषद डॉ. किरण सिंह ने कहा कि जनता समाधान शिविर प्रशासन और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ग्रामीण विकास और पंचायतों से संबंधित जो भी शिकायतें प्राप्त होती हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाना चाहिए। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर निर्धारित समय में कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।नगराधीश टीनू पोसवाल ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है। नागरिकों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाता है और उनकी प्रगति पर भी नजर रखी जाती है। अधिकारियों का प्रयास होना चाहिए कि शिकायतकर्ता को समय पर राहत मिले और उसे अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी ने कहा कि नगर निगम से संबंधित सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाती है। शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना निगम की जिम्मेदारी है। समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की जांच करवाकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे, ताकि समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके

डीडीपीओ राजेश शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों, पंचायत व्यवस्था और गांवों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लिया जाता है। पंचायत विभाग से संबंधित शिकायतों की जांच करवाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हमारा प्रयास है कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों का पूरा लाभ मिले तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो।

डीआरओ कनव लाकड़ा ने कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जा रहा है। भूमि, इंतकाल, राजस्व रिकॉर्ड और अन्य राजस्व मामलों में शिकायत प्राप्त होने पर नियमानुसार जांच करवाई जाती है। अधिकारियों को निर्देश दिए जाते हैं कि मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें और पारदर्शिता के साथ उनका समाधान सुनिश्चित करें। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और शिकायतकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

माननीय मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने गाजियाबाद में की मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक,3 दिसंबर विश्व दिव्यांगता दिवस पर सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश

संविधान दिवस के अवसर पर आज पुलिस मुख्यालय, कमिश्नरेट गाजियाबाद में श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा, गा०बाद समस्त पुलिस को संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा एवं संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण एवं पालन की शपथ दिलाई गई