हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के समय क्यों छोड़ा जाता है धुआँ? जानिए इसके पीछे की खास वजह

हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के समय क्यों छोड़ा जाता है धुआँ? जानिए इसके पीछे की खास वजह

अक्सर आपने देखा होगा कि जब किसी हेलिकॉप्टर की लैंडिंग कराई जाती है, तो उसके आसपास धुआँ छोड़ा जाता है। आखिर ऐसा क्यों किया जाता है? क्या यह सिर्फ एक परंपरा है या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण भी है?

दरअसल, हेलिकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग के लिए हवा की दिशा और उसकी गति का पता होना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए लैंडिंग स्थल के आसपास धुआँ छोड़ा जाता है, ताकि पायलट धुएँ की गति और दिशा देखकर हवा के बहाव का अंदाजा लगा सके।

धुआँ जिस दिशा में उड़ता है, उससे पायलट को हवा की दिशा समझने में मदद मिलती है। वहीं धुएँ की गति से हवा के बहाव का अनुमान लगाया जा सकता है। इससे पायलट को हेलिकॉप्टर को सही दिशा में उतारने और संभावित जोखिमों को समझने में सहायता मिलती है।

हेलिकॉप्टर की लैंडिंग में हवा की दिशा का विशेष महत्व होता है, क्योंकि तेज या बदलती हवा के कारण हेलिकॉप्टर का संतुलन प्रभावित हो सकता है।

यही वजह है कि कई बार हेलिकॉप्टर की लैंडिंग से पहले धुएँ का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इसके लिए विंड सॉक और अन्य मौसम संबंधी उपकरणों का भी उपयोग किया जाता है।

यानी हेलिकॉप्टर के पास छोड़ा जाने वाला धुआँ केवल देखने के लिए नहीं, बल्कि पायलट को हवा की स्थिति समझने में मदद करने वाला एक महत्वपूर्ण संकेत होता है।

और पढ़ें

संविधान दिवस के पावन अवसर पर वीरवार को जिला परिषद कार्यालय, पानीपत में जिला परिषद चेयरपर्सन एवं जिला उपाध्यक्ष भाजपा ज्योति शर्मा ने समस्त कार्यालय स्टॉफ के साथ भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal