मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर नहर में गिरने से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर नहर में गिरने से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम

संवादाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के गांव नगला घनी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ट्रैक्टर के नहर में गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को खड़ा करके शौच के लिए चला गया था। इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। बताया जा रहा है कि वह ट्रैक्टर को चालू कर साइड में करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा।

हादसा इतना गंभीर था कि ट्रैक्टर पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

फिलहाल प्रशासन की मौजूदगी में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें