प्रतापगढ़ बागेश्वर धाम की कथा को लेकर IG अजय कुमार मिश्रा ने बेंती में लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

प्रतापगढ़ बागेश्वर धाम की कथा को लेकर IG अजय कुमार मिश्रा ने बेंती में लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र श्री अजय कुमार मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय के साथ बेंती पहुंचकर विधायक कुंडा रघुराज प्रताप सिंह द्वारा आयोजित होने वाली श्री बागेश्वर धाम सरकार की आगामी धार्मिक कथा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास मार्गों का जायजा लिया। आईजी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं।

उन्होंने भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था में विशेष सतर्कता बरतने के साथ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें