240 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 16 का निस्तारण,जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की निर्देशन पर जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

240 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 16 का निस्तारण,जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की निर्देशन पर जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

{जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने किया सदर तहसील का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा—निर्देश, किया पौधारोपण}

गाजियाबाद, दिनांक:-07/02/2026शासनादेश के मद्देनज़र माह के प्रथम व तृतीय शनिवार हो सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाया जाता है जिसके क्रम में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता व निर्देशानुसार जनपद गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।

सदर तहसील
जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल की अध्यक्षता सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 53 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 09 शिकायतों का निरस्तारण किया गया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी, पुलिस अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

लोनी तहसील
ज्वाईंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी लोनी श्री दीपक सिंघनवाल आईएएस की अध्यक्षता में लोनी तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 63 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार, पुलिस अधिकारी, नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

मोदीनगर तहसील
एडीएम एफ/आर श्री सौरभ भट्ट की अध्यक्षता में मोदीनगर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 124 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम मोदीनगर श्री अजीत कुमार, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। इस प्रकार जनपद की तीनों तहसीलों में 240 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 16 शिकायतों का निस्तारण हुआ।

सदर तहसील का निरीक्षण
तहसील दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ द्वारा तहसील सदर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और सभी विभागों को कार्यों में सुधार और गति लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी महोदय ने कर्मचारियों से कहा कि जनता के प्रति सेवा भाव बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है और सभी सरकारी कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान शीघ्र और प्रभावी ढंग से किया जाए।

इस दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा कार्यालय अभिलेखों की भी जांच की गयी और पौधारोपण भी किया गया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

वृद्ध आश्रम में मिठाई एवं वस्त्र वितरित कर वहां रहने वाले लोगों के साथ खुशियां बांटने का छोटा सा प्रयास किया,श्री अमरदीप कुमार मौर्या, एसीपी अंकुर विहार ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद व श्रीमती शुचिता सिंह, एसीपी अपराध द्वारा