सोहार रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल: दो की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर

सोहार रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल: दो की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

एटा। मलावन थाना क्षेत्र के सोंहर रोड पर बुधवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दो युवकों सहित कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलते ही मलावन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की स्थिति का मूल्यांकन किया। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घायलों की पहचान 19 वर्षीय सुमित कुमार पुत्र राकेश और 16 वर्षीय राजकुमार पुत्र ब्रह्मानंद के रूप में हुई है। दोनों एटा के बागवाला थाना क्षेत्र के कुतकपुर गांव के निवासी बताए गए हैं। दुर्घटना के बाद पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें