प्रतापगढ़ FLC केंद्र का निरीक्षण, ईवीएम जांच में पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के पालन के निर्देश

प्रतापगढ़ FLC केंद्र का निरीक्षण, ईवीएम जांच में पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के पालन के निर्देश

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में 14 अक्टूबर 2026 को निर्वाचन कार्यालय पूरेकेशवराय में स्थापित एफएलसी (FLC) केंद्र का स्थलीय निरीक्षण कर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को ईवीएम की जांच प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन करने पर जोर दिया गया।

इस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें