राष्ट्रीय एथलीट जूली यादव की सड़क हादसे में मौत
लखनऊ में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में राष्ट्रीय एथलीट और हॉकी प्लेयर जूली यादव की मौत हो गई।जूली यादव LPS स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर थीं और स्कूल में आयोजित बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद घर लौट रही थीं, तभी मौदा मोड़ पर एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।जूली यादव की उम्र 23 वर्ष थी और वह हॉकी प्लेयर के अलावा LPS स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर भी थीं। हादसे के बाद उन्हें लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पारा पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।जूली यादव के पिता अजय यादव ने बताया कि उनकी बेटी बहुत होनहार थी और उसने कभी किसी का बुरा नहीं किया। जूली की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि जूली को उनके मदद करने वाले स्वभाव के लिए जाना जाता था।
ये भी पढ़ें 17 को बिहार ब्लाक के बिहरिया व 18 को खटवारा जायेंगे लोकपाल समाज शेखर












