बीच सड़क सनकी आशिक का तांडव: लड़की पर हमला, खुद को भी किया लहूलुहान

दिल्ली: सनकी आशिक ने बीच सड़क लड़की पर चलाए ताबड़तोड़ चाकू, फिर काटा खुद का गला

दिल्ली के कैंट इलाके से एक रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने बीच सड़क पर एक लड़की पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर आत्महत्या की कोशिश की। इस दिल दहला देने वाले घटनाक्रम से इलाके में सनसनी फैल गई है।

सड़क पर सनकी आशिक के इस तमाशे को देखकर लोग हैरान रह गए. कथित तौर पर पीड़ित लड़की उसकी गर्लफ्रेंड है. इतने सब के बाद लड़के ने अपना गला भी काट लिया.मौजूद लोगों ने पुलिस को कॉल किया तो उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पहले भी आए ऐसे मामले

बता दें कि कभी लव अफेयर में झगड़े तो कभी एकतरफा प्यार में सनकी प्रेमी या प्रेमिका की ओर से भयानक हमलों की खबर आए दिन सामने आती रहती है.एक माह पहले ही आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले में एक सिरफिरे प्रेमी ने 22 साल की युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया था और फिर उसके ऊपर बाथरूम साफ करने में इस्तेमाल होने वाला एसिड डाल दिया था।

उसने प्रेमिका के किसी और से सगाई कर लेने पर उससे ये खौफनाक बदला लिया. अंतिम बार मिलने पहुंचे युवक ने पहले युवती को चाकू से कई बार गोद दिया और उसके बाद लड़की पर एसिड फेंक कर मौके से फरार हो गया.लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें संत प्रेमानंद के आश्रम से जारी हुआ अलर्ट

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया