मैनपुरी पुलिस का बड़ा अभियान: 7 वांछित और वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

मैनपुरी पुलिस का बड़ा अभियान: 7 वांछित और वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जनपद मैनपुरी में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 7 वांछित और वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान विशेष रूप से अवैध शराब, अवैध शस्त्र और संगीन मामलों में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी पर केंद्रित रहा।थाना बिछवां पुलिस ने अभियान के दौरान फरार चल रहे 5 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में —

1. जितेन्द्र पुत्र अमर सिंह

2. बालकराम पुत्र प्यारेलाल

3. रूपलाल पुत्र शंकरलाल

4. संजू उर्फ संजय पुत्र बालकराम

5. प्रेमचंद पुत्र देशराज — शामिल हैं।
ये सभी अभियुक्त विभिन्न संगीन धाराओं व आर्म्स एक्ट के मामलों में न्यायालय से वांछित थे। थाना कुर्रा पुलिस ने भी अभियान के दौरान एक वारंटी अभियुक्त अलकेश पुत्र अतिराज (उम्र लगभग 50 वर्ष), निवासी दाउदपुर, थाना कुर्रा को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त आबकारी अधिनियम की धाराओं में वांछित था। पुलिस ने उसे विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। वहीं थाना औंछा पुलिस टीम ने एक अन्य वारंटी अभियुक्त रामनरेश पुत्र बत्तीराम, निवासी मौती, थाना औंछा को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक मैनपुरी ने बताया कि अपराधियों, वांछितों और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनी रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया