भूमिधरी जमीन मे अस्पताल से सटाकर जबरन मोबाईल टावर लगवा रहा लेखपाल

भूमिधरी जमीन मे अस्पताल से सटाकर जबरन मोबाईल टावर लगवा रहा लेखपाल

संवाददाता आलोक मिश्रा

लालगोपालगंज। प्रयागराज नगर पंचायत लालगोपालगंज मे एक लंबे अर्से से नियुक्त अपने भ्रष्टाचारी कार्यों से हमेशा विवादों में रहने वाला लेखपाल बाबूलाल यादव की दबंग प्रवृत्ति एक बार फिर न०पं० लालगोपालगंज मे उजागर हुई है। मामला नगर के भूमाफियाओं से मिलीभगत कर जबरन एक अस्पताल और जच्चा बच्चा केन्द्र के बिलकुल बगल नियम विरुद्ध तरीक़े से रिपोर्ट लगाकर मोबाइल टावर स्थापित करवाने का है जबकि दूरसंचार विभाग के नियमानुसार मोबाइल टावर की स्थापना का नियम है कि स्कूल व अस्पताल से सौ मीटर के दायरे मे मोबाइल टावर नही लगाया जा सकता उसके बाद भी उक्त लेखपाल द्वारा नियम कानून को ढेंगा दिखाते हुये स्थानीय न०पं० के अनापत्ति प्रमाण पत्र के बिना ही टावर की स्थापना करवा रहा है जबकि उक्त भूमि निजी अस्पताल संचालक की भूमिधरी भूमि है और उपजिलाधिकारी सोरांव के न्यायालय में उसके बटवारे का वाद भी विचाराधीन है उसके बाद भी लेखपाल भूमाफियाओं से मिलीभगत कर जबरजस्ती टावर लगवाने मे लगा है । वहीं लोगों का आरोप है कि उक्त लेखपाल राजस्व विभाग के अधिकारियों की सांठगांठ से चकबंदी का लेखपाल बाबूलाल यादव सोरांव तहसील मे प्रशासनिक राजस्व का पद हासिल करते हुए एक लंबे अर्से से नगर पंचायत लालगोपालगंज सहित सोरांव सर्किल के 35 से अधिक गांवों का प्रभार देख रहा है लोगों के आरोप के अनुसार लगभग सभी गांवों में लेखपाल बाबूलाल यादव के भ्रष्टाचार की यही स्थिति है भूमाफियाओं से सांठगांठ कर करोड़ों अरबों रुपये की सरकारी जमीनों एवं भूमिधरी जमीनों पर हेरफेर कर हो रही करोड़ों की कमाई और अनेकों शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी नही कर रहे भ्रष्ट लेखपाल पर कार्रवाई और हो रही सरकार के राजस्व की चोरी।

ये भी पढ़ें श्रृंगवेरपुर गेस्टहाउस मे उ०प्र०बार काउंसिल के प्रत्याशी अतुल कुमार द्विवेदी के समर्थन में अधिवक्ताओं ने किया बैठक 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें