प्रतापगढ़ पुरानी प्रधानी की रंजिश में खूनी संघर्ष और फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़ पुरानी प्रधानी की रंजिश में खूनी संघर्ष और फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता मोहित पाल

प्रतापगढ़। कोतवाली देहात क्षेत्र में पुरानी प्रधानी की रंजिश को लेकर हुए विवाद में मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पृथ्वीगंज बाजार जाते समय बकुलाही नदी पुल के पास दो युवकों पर शराब की बोतल से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। इसी दौरान पहुंचे एक अन्य आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल से जानलेवा फायरिंग की। घटना में दोनों युवकों के सिर में चोटें आई थीं। मामले में कार्रवाई करते हुए कोतवाली देहात पुलिस ने तीनों आरोपियों को थाने के बाहर स्थित गुमटी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंजीत उर्फ अम्बुज त्रिपाठी, मोनू यादव और आशीष उर्फ सुब्रत त्रिपाठी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आशीष उर्फ सुब्रत के पास से WEBLEY & SCOTT कंपनी की लाइसेंसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसने घटना के दौरान इसी पिस्टल से फायरिंग करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 30 भी बढ़ाई है। इसके अलावा एक ओप्पो मोबाइल और 210 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार और सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई थानाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में की गई। उपनिरीक्षक अखिलेश प्रताप सहित पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें