एटा : थाना जैथरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अल्टरनेटर चोरी के मामले में वांछित 4 अभियुक्त अल्टरनेटर व 2000 रुपये सहित गिरफ्तार

एटा : थाना जैथरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अल्टरनेटर चोरी के मामले में वांछित 4 अभियुक्त अल्टरनेटर व 2000 रुपये सहित गिरफ्तार

संवाददाता योगेंद्र सिंह

थाना जैथरा पुलिस को चोरी की घटना के खुलासे में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अल्टरनेटर चोरी के मामले में वांछित चार अभियुक्तों को चोरी किए हुए अल्टरनेटर तथा दो हजार रुपये सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है और लोगों ने पुलिस की सराहना की है।घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दिनांक 27 नवम्बर 2026 को थाना जैथरा पर प्रार्थी शिवानन्द पुत्र साधू राय, मोहल्ला बढैयान, वस्ती रोड जैथरा द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 17 नवम्बर 2026 को वह अपनी दुकान के पीछे रखे जनरेटर को छोड़कर गया था। जब सुबह आकर देखा तो जनरेटर का अल्टरनेटर गायब था। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि अल्टरनेटर आकाश, सुधाकर, सुमित उर्फ गचिया और आलोक ने चुराया है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर मु अ सं 380/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ ईलामारन जी के निर्देशन में अपराध पर नियंत्रण तथा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पंचवटी मंदिर के पास से चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम आकाश पुत्र किशनपाल, सुधाकर पुत्र महेश निवासीगण मोहल्ला नेहरू नगर, सुमित उर्फ गचिया पुत्र रवेन्द्र सिंह निवासी काशीराम कालोनी और आलोक पुत्र राजेश निवासी मोहल्ला शास्त्रीनगर, थाना जैथरा जनपद एटा बताए गए हैं।पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया हुआ अल्टरनेटर तथा दो हजार रुपये बरामद किए हैं। मुकदमे में धारा 317(2) की बढ़ोतरी करते हुए थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अब इनसे अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ श्री सुनील कुमार वर्मा, उ नि श्री अशोक कुमार, उ नि श्री राकेश तोमर, हे का लोकेंद्र, हे का सुखदेव, रि का मोंटी और रि का भानुप्रताप शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें