एटा : चोरों पर फिर भारी पड़े सुनील और अखिलेश, जैथरा व जलेसर पुलिस ने दो बड़ी चोरियों का किया खुलासा, माल सहित 6 गिरफ्तार

एटा : चोरों पर फिर भारी पड़े सुनील और अखिलेश, जैथरा व जलेसर पुलिस ने दो बड़ी चोरियों का किया खुलासा, माल सहित 6 गिरफ्तार

संवाददाता योगेंद्र सिंह

जनपद एटा में चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली जैथरा और थाना कोतवाली जलेसर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दोनों थानों की पुलिस ने हाल ही में हुई चोरी की दो बड़ी घटनाओं का खुलासा करते हुए चोरी का माल बरामद किया है। दोनों ही घटनाओं में पुलिस टीम का नेतृत्व थाना प्रभारियों ने स्वयं किया, जिससे पुलिस की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है।पहली घटना थाना जैथरा क्षेत्र की है। थाना जैथरा पर दर्ज मु.अ.सं. 380/2026 की चोरी की घटना के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष श्री सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम आकाश, सुमित उर्फ गचिया, सुधाकर उर्फ टेनिया और आलोक उर्फ गोलू बताए गए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी हुआ अल्टीनेटर और 2000 रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस अब इनसे अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में भी पूछताछ कर रही है।वहीं दूसरी बड़ी सफलता थाना कोतवाली जलेसर पुलिस को मिली है। थाना जलेसर पर दर्ज मु.अ.सं. 466/2026 की चोरी की घटना का खुलासा प्रभारी निरीक्षक श्री अखिलेश दीक्षित के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने किया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त रोहित और आशीष को गिरफ्तार किया। इनके पास से घटना में चोरी किए गए जेवरात, एक सिलेंडर और 1160 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।दोनों थानों की इस सफलता पर वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीमों की सराहना की है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गश्त व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों पर भी नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। आपकी छोटी सी सूचना से बड़ी घटना को रोका जा सकता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें